कोचाधामन पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोचाधामन पुलिस ने चरघरिया शीतल नगर चेक पोस्ट पर एक कार से 404 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. मामले में पुलिस ने तीन अंतर जिला तस्कर को भी मौके पर से गिरफ्तार किया है. कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस की टीम ने चरघरिया शीतल नगर में वाहन चेकिंग के क्रम में कार संख्या बीआर01पीजी-6164 की तलाशी ली जिससे शराब बरामद हुआ. शराब का खेप पश्चिम बंगाल से ले जाई जा रही थी. थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने कहा कि गिरफ्तार तस्कर हर्ष राज ग्राम हाजीपुर, जिला वैशाली आशीष कुमार ग्राम चरौराशिया जिला वैशाली एवं शिल कुमार ग्राम मुसापुर जिला समस्तीपुर का रहने वाला है. वाहन चेकिंग के क्रम में Shivling installation ceremony completed in Shivalaya पुलिस अवर निरीक्षक रविरंजन कुमार, छोटे लाल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक रंजीत ठाकुर, पीटीसी धर्मेंद्र कुमार व सशस्त्र बल शामिल थे.
404 लीटर विदेशी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

404 लीटर विदेशी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
Copied link
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोचाधामन पुलिस ने चरघरिया शीतल नगर चेक पोस्ट पर एक कार से 404 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है