ठाकुरगंज.
स्थानीय नियाज मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के 5वां स्थापना दिवस पर शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन स्थानीय विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने किया. इस अवसर पर विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने नियाज मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की टीम को ठाकुरगंज व इसके आसपास क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने पर साधुवाद दिया. संस्थान के निदेशक डॉ आसिफ सईद ने कहा कि 5वां वर्षगांठ समारोह के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए. इसमें करीब 450 लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श व स्वास्थ्य जांच की व 35 लोगों ने रक्त दान किया. इसके अलावा अगले सात दिनों के लिए हॉस्पिटल में की जाने वाली सभी जांचों के लिए 50 फीसदी छूट भी दी जा रही है. इस अवसर मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, एसएसबी कमांडेंट स्वर्णजीत शर्मा, पूर्व मुख्य पार्षद देवकी प्रसाद अग्रवाल, सईद मोहम्मद, एसबीआई शाखा प्रबंधक अमरनाथ कुमार आदि के साथ शिविर को सफल बनाने में डॉ मासूम रिजवी, डॉ आमिर सईद, डॉ गुलाम डावर, डॉ नासेहा तरन्नुम, डॉ नईम अली, डॉ अमजद आदि ने महत्ती भूमिका निभाई.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
