पशु चिकित्सा शिविर में 209 पशुओं का किया गया उपचार

शिविर का उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना

पहाड़कट्टा पोठिया प्रखंड अंतर्गत छत्तरगाछ पंचायत के इंदरपुर गांव में शुक्रवार को पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी द्वारा 82वीं किसान संवाद एवं पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के आयोजक डॉ महमूदा मलिक ने बताया कि शिविर का संचालन महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास के निर्देश पर किया गया. इस शिविर का उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं को समझना और समाधान प्रदान करना है. डॉ राजेश कुमार ने बताया कि महाविद्यालय द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को विभिन्न पंचायतों में ऐसे शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनमें पशुओं का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क दवा वितरण एवं आधुनिक पशुपालन तकनीकों की जानकारी दी जाती है. शिविर में 81 पशुपालकों को परामर्श दिया गया तथा 209 छोटे-बड़े पशुओं की विभिन्न बीमारियों का उपचार किया गया तथा बीमारियों के निदान से संबंधित दवाइयों, खनिज तत्वों, कृमिनाशकों का निःशुल्क वितरण किया गया. साथ ही पशुपालकों को पशुओं में होने वाली सामान्य एवं संक्रामक बीमारियों, उनके बचाव और वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करने संबंधी ज्ञानवर्धक जानकारी भी साझा की गई. किसान संवाद कार्यक्रम में पशुपालकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं पशुपालन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के प्रयास के लिए वैज्ञानिकों एवं महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >