पुलिस सप्ताह पर पोठिया थाना में चला स्वच्छता अभियान

पोठिया थाना परिसर में रविवार को बिहार पुलिस सप्ताह का आयोजन झंडोत्तोलन के साथ शुरू हुआ

पहाड़कट्टा पोठिया थाना परिसर में रविवार को बिहार पुलिस सप्ताह का आयोजन झंडोत्तोलन के साथ शुरू हुआ. थानाध्यक्ष अंजय अमन के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों ने थाना परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया. बता दें कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर पोठिया प्रखंड के सभी थानों व आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है. थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने हाथों में झारू और कुदाल लेकर साफ-सफाई करते नजर आए. पोठिया के अलावे पहाड़कट्टा व अर्राबाड़ी थाना परिसर में भी व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की गई. वाहनों की धुलाई से लेकर कार्यालय कक्षों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया. थाना अध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यह स्वच्छता अभियान आगामी 27 फरवरी तक जारी रहेगा. इसका उद्देश्य स्वच्छ भारत अभियान को मजबूती देना और समाज में स्वच्छता व स्वस्थ वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को खेलो बिहार पुलिस के साथ कार्यक्रम के तहत टीपीझाड़ी मैदान में खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. 24 फरवरी को नशा मुक्ति को लेकर प्रभात फेरी थाना से निकलकर पोठिया बाजार व चौक होते हुए चिचुआबाड़ी एवं टीपीझाड़ी चौक पर पहुंचेगी. जहां नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. 25 फरवरी को महिला एवं बाल अपराध कानूनों के बारे में पल्स टू कन्या उच्च विद्यालय पोठिया में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. 26 फरवरी को पोठिया चौक पर यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूकता अभियान आयोजित होगी. 27 फरवरी को महिला सशक्तिकरण एवं बाल सुरक्षा पर निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता, नशामुक्ति पर पेंटिंग प्रतियोगिता उच्च विद्यालय कस्बाकलियागंज में आयोजित होना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >