18 आरोपितों को भेजा जेल

18 आरोपितों को भेजा जेल

पहाड़कट्टा. पोठिया थाना की पुलिस नें मई माह में विशेष अभियान चलाकर हत्या का प्रयास, अपहरण, उत्पाद अधिनियम आदि के 18 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि थाना क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनी रहे. इसके लिए पुलिस लगातार अपराध पर नियंत्रण रखने के लिये अभियान चला रही है. मार्च माह में पोठिया थाना की पुलिस ने 18 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. इसके अलावे कुछ ऐसे भी अपराधी है जो लंबे समय से फरार चल रहे थे. पुलिस की लगातार दबिश के कारण उन्हें न्यायालय में आत्मसमर्पण करना पड़ा. बताया कि इस माह भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष ने कहा कि प्रतिबंधित शराब के विरुद्ध पुलिस विशेष अभियान चला रही है. पोठिया थाना क्षेत्र पश्चिम बंगाल सीमा से सटे रहने के कारण बिहार में प्रवेश होने वाले दो पहिया सहित, ई-रिक्शा, चार पहिया आदि वाहनों की जांच की जा रही है. इसके लिए गश्ती दल को सख्त निर्देश दिये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >