दवाओं की होगी किल्लत, आज से दुकानों पर लटकेंगे ताले

बंद रहेगी जिले भर की दवा दुकानें हड़ताल का आज है पहला दिन 80 साल पुराने कानून में बदलाव की मांग किशनगंज : आज से अगले तीन दिनों तक जिले की सभी दवा दुकानें(थोक एवं खुदरा) बंद रहेंगी. इसको लेकर बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के निर्देश पर किशनगंज केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने बंद […]

  • बंद रहेगी जिले भर की दवा दुकानें
  • हड़ताल का आज है पहला दिन
  • 80 साल पुराने कानून में बदलाव की मांग
किशनगंज : आज से अगले तीन दिनों तक जिले की सभी दवा दुकानें(थोक एवं खुदरा) बंद रहेंगी. इसको लेकर बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के निर्देश पर किशनगंज केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने बंद का आह्वान किया है.
जिला दवा विक्रेता संघ के सचिव सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जंगी प्रसाद दास ने कहा कि 22 से 24 जनवरी तक थोक एवं खुदरा दवा की दुकानें भी बंद रहेंगी.निरीक्षण के नाम पर विभागीय उत्पीड़न और दवा दुकानदारों के शोषण के खिलाफ दवा दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया गया है.
फार्मासिस्ट समस्या का जब तक कोई स्थाई हल नहीं निकल जाता,तब तक आंदोलन जारी रहेगा.ये पहला चरण है इसके बाद अगले चरण में अनिश्चितकालीन बंदी के रुप में किया जाएगा. फार्मासिस्ट समस्या का राज्य और केंद्र सरकार जल्द से जल्द समाधान करें
फार्मासिस्ट की अनिवार्यता से दवा कारोबार बंदी के कगार पर
दवा दुकानदारों की मांगें
फार्मासिस्ट समस्या का स्थायी समाधान हो.
दवा दुकानों में निरीक्षण में कारोबारियों को परेशान नहीं किया जाये.
रीक्षण के लिए जारी विभागीय आदेश को तुरंत निरस्त किया जाए.
फार्मासिस्ट नियम की अनिवार्यता सिरे से खत्म हो.
करोडों का कारोबार होगा प्रभावित
दवाओं की दुकानें बंद रहने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. छोटे मर्ज से लेकर गंभीर बीमारियों के हजारों मरीज हैं.कई मरीज एेसे हैं.जो एक दिन भी दवाओं के बगैर नहीं रह सकते. एेसी स्थिति में मरीजों की जान सांसत में पड़ सकती है.
वहीं करोडों का दवा कारोबार भी प्रभावित होगा.
बीसीडीए के आह्वान पर होगी हड़ताल
बिहार केमिस्ट एंड ड्रग्गिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष परसन कुमार सिंह के आह्वान पर पूरे प्रदेश में एक दिवसीय हड़ताल बुलायी गयी है.
स्वास्थ्य विभाग के अनुरोध पर आपातकालीन स्थितियों के लिए आधा दर्जन दूकानें खुली रहेंगी
22 जनवरी बुधवार को
रेणु मेडिकल हॉल गांधी चौक
डोकानिया मेडिकल हॉल,एमजीएम कैम्पस
मदर मेडिकल हॉल चूरीपट्टी
न्यूज़ मनोज मेडिकल हॉल,बहादुरगंज
विमला मेडिकल हॉल ठाकुरगंज
23 जनवरी,गुरुवार
तारा मेडिकल हॉल एमजीएम,मनोरमा मेडिकल हॉल किशनगंज. न्यू बाबुन मेडिकल हॉल बहादुरगंज,सिफा मेडिकल हॉल ठाकुरगंज सिर्फ आपातकालीन स्थिति तथा जीवन रक्षक दवाओं के लिए खुली रहेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >