सीएए कानून को वापस लेने तक जारी रहेगा आंदोलन

बहादुरगंज : सीएए , एनआरसी और एनपीआर के विरुद्ध स्थानीय अली हुसैन चौक पर ‘संविधान बचाओं, देश बचाओं’ के बैनर तले आयोजित अनिश्चतकालीन धरना – प्रदर्शन में बीते सोमवार की संध्या अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद व मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मिन्नत रहमानी ने भी शिरकत की। सीएए को […]

बहादुरगंज : सीएए , एनआरसी और एनपीआर के विरुद्ध स्थानीय अली हुसैन चौक पर ‘संविधान बचाओं, देश बचाओं’ के बैनर तले आयोजित अनिश्चतकालीन धरना – प्रदर्शन में बीते सोमवार की संध्या अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद व मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मिन्नत रहमानी ने भी शिरकत की। सीएए को काला कानून बताकर धरना – प्रदर्शन में शामिल आंदोलनकारियों की जमकर हौसला आफजाई की.

नदीम जावेद ने कहा कि आजादी के बाद यह सबसे बड़ा आंदोलन है जो सीएए कानून के खिलाफ जारी है. बेहतर होगा केन्द्र की मोदी सरकार अपनी राजनीतिक हठधर्मिता व घमंड का परित्याग कर देश के लोगों की भावना को समझें और समय रहते ही इस काले कानून को वापस लें.
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की शह पर आज देश के जेएनयू , जामिया व अलीगढ़ विश्वविद्यालय जैसे संस्थाओं में सुनियोजित हमले हो रहे हैं. इस पर किसी की नजर नहीं है. लोकतंत्र में ऐसे सुनियोजित साजिश व हमले का कोई स्थान नहीं. मिन्नत रहमानी ने कहा कि कानून ने केन्द्र की मोदी सरकार की नीयत व मंशा को साफ कर दिया है. देश के लोगों को ऐसे काले कानून किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं.
केन्द्र की मोदी सरकार धर्म – सम्प्रदाय के नाम पर हिन्दू व मुसलमानों को अलग करने में लगी है, जो कतई संभव नहीं.उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार जबतक ऐसे असंवैधानिक कानून को वापस नहीं ले लेती तबतक दिल्ली से लेकर किशनगंज – बहादुरगंज की धरती पर यह अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा.
आंदोलन को जेएनयू छात्र मारूफ आलम, कामायनी शर्मा, इमरान आलम, असलम अलीग, शायर तबरेज हाशमी, एम गाजी आलम व नगर पार्षद प्रतिनिधि प्रिंस आजम ने भी बारी – बारी से संबोधित किया एवं आंदोलन में शिरकत कर रहे युवाओं को सहयोग का भरोसा भी दिलाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >