किशनगंज : बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा अरविंदो सोसायटी के सहयोग से शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार प्रदर्शनी टीएलएम मेला तथा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन टाउन क्लब किशनगंज में किया गया. कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी कुंदन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.
टीएलएम मेला व शिक्षक सम्मान समारोह का किया आयोजन
किशनगंज : बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा अरविंदो सोसायटी के सहयोग से शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार प्रदर्शनी टीएलएम मेला तथा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन टाउन क्लब किशनगंज में किया गया. कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी कुंदन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के […]

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप डीपीओ अजीत कुमार शर्मा मौजूद थे. सरस्वती पूजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधा कुमारी संस्था के समन्वयक पूजेंद्र अजय बाजपेयी एवं प्रणव शंकर झा ने डीइओ कुंदन कुमार को सहयोग किया.
इसके उपरांत जिला शिक्षा पदाधिकारी कुंदन कुमार, सभी प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बीआरपी संकुल संसाधन केंद्र समन्वयक एवं समग्रा शिक्षा अभियान के सभी अधिकारी विभिन्न स्कूलों के प्रधानाध्यापक तथा शिक्षा जगत से जुड़े हुए गणमान्य व्यक्तियों ने किशनगंज के शिक्षकों द्वारा लगाए गए.
इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया. अवलोकन के क्रम में सभी प्रखंड स्तर पर बहुत सुंदर तरीके से अपने टीएलएम का प्रदर्शन अतिथियों के सामने किया. अपने फाइल्स लेसन प्लान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी कि शून्य निवेश पर आधारित गतिविधियों के माध्यम से तथा नवाचारों के माध्यम से आनुभविक शिक्षा को जनपद में मूर्त रूप दे रहे हैं.
अपने संबोधन में डीइओ कुमार ने कहा की आप शिक्षकों की इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात मुझे पूरा विश्वास है कि किशनगंज के शिक्षक इस जिले के शैक्षिक माहौल को बेहतर बनायेंगे तथा नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत कुमार शर्मा ने कहा कि आज शिक्षकों के बीच इस प्रदर्शनी के माध्यम से मेरा मन प्रफुल्लित हो रहा है. इतनी मेहनत से हमारे शिक्षक के टीएलएम तैयार कर रहे हैं.
साथ ही साथ शून्य निवेश नवाचार के माध्यम से कार्य कर रहे हैं और सभी शिक्षक उपस्थित हैं जो बधाई के पात्र हैं. अरविंदो सोसाइटी के बिहार राज्य के समन्वयक पूजेंद्र ने सभी आगत अतिथियों को प्रतीक देकर तथा बैज लगाकर स्वागत किया. सभी प्रखंड के शिक्षकों ने भाग लिया और 160 शिक्षकों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया.
अतिथियों ने इस कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और पूरे जिला में एक संदेश लेकर यहां से शिक्षक गये और एक क्रांति की ज्वाला लेकर अपने विद्यालय में पहुंचेंगे और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करेंगे.इस कार्यक्रम का अवलोकन के हेतु सभी प्रखंड से 500 से ज्यादा शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभी प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी एपीओ जावेद एआरपी प्रणव शंकर झा, उत्तम कुमार, अनंत कुमार, ललित शहरवादी सहित अनेकों शिक्षक तथा संस्था के प्रतिनिधि श्याम किशोर, अमित कुमार, अनुज कुमार, विजय राज, चेतन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रतिनिधि अजय वाजपेयी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन राज्य समन्वयक पुजेंद्र ने किया.