फर्नीचर गोदाम में लगी आग, लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान

बिशनपुर : प्रखंड क्षेत्र के बरबट्टा हाट स्थित होंडा शो रूम के पीछे फर्नीचर गोदाम में रविवार लगभग 09 बजे रात्रि लगी आग से गोदाम में रखे लगभग 30 पलंग सहित अन्य फर्नीचर जलकर राख हो गये. जिसमें चार लाख से अधिक की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है. वहीं गोदाम से निकलते धुआं […]

बिशनपुर : प्रखंड क्षेत्र के बरबट्टा हाट स्थित होंडा शो रूम के पीछे फर्नीचर गोदाम में रविवार लगभग 09 बजे रात्रि लगी आग से गोदाम में रखे लगभग 30 पलंग सहित अन्य फर्नीचर जलकर राख हो गये.

जिसमें चार लाख से अधिक की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है. वहीं गोदाम से निकलते धुआं को जब पास के दुकानदारों ने देखा तो उन्हें समझते देर न लगी. आस-पास के लोग दौड़े कर आये और गोदाम का दरवाजा तोड़कर आग बुझाने की भरपूर कोशिश करने लगे परंतु आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी.
वहीं इसी बीच गोदाम मालिक तबरेज आलम को मोबाइल से सूचना दी गयी कि गोदाम में आग लगी है साथ ही स्थानीय लोगों द्वारा कोचाधामन पुलिस सहित दमकल लाने की सूचना दी, जहां मौके पर कोचाधामन एवं बहादुरगंज से भी दमकल घटना स्थल पहुंच कर आग बुझाने में मदद की जहां भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. वरना नहीं तो भारी तबाही का अनुमान लगाया जा रहा था, क्योंकि एक ही मकान आगे होंडा शो रूम और पीछे फर्नीचर गोदाम था.
वहीं गोदाम मालिक व फर्नीचर व्यवसायी तबरेज आलम व अन्य लोगों के मदद से आग बुझाने के लिए भरपूर कोशिश करने लगे जहां जले हुए फर्नीचर का धुंआ से गोदाम मालिक सहित उनके भाई परवेज आलम, ज़ुन्नुन, साबान आलम , पप्पू, बबलू सहित अन्य कई लोगों को सांस लेने में परेशानी आने लगी जिसका उपचार लाइंस क्लब में किया गया.
वहीं फर्नीचर दुकानदार बहिकोल निवासी तबरेज आलम के अनुसार रविवार हाट का दिन बाहर में रखे फर्नीचर अंदर रखकर शाम को ही लगभग 7 30 बजे घर पहुंचे और भोजन करने बैठे ही थे कि घटना की सूचना पर अपने सहयोगियों के साथ घटना स्थल पहुंचकर आग बुझाने भरसक कोशिश में जुट गये.
उन्होंने बताया कि आग कैसे लगी इसका कोई जानकारी नहीं है परंतु हाल ही में दिल्ली से उक्त फर्नीचर मंगाया गया था. इसके जलने से भारी क्षति हुई है लगभग चार लाख से अधिक का अनुमान लगाया जाता है. वहीं मौके पर कोचाधामन पुलिस घटना स्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय विधायक मास्टर मुजाहिद आलम एवं पूर्व मुखिया इजहार अशफी अपने सहयोगियों के साथ घटना स्थल पहुंचकर दुःख व्यक्त किया और आग लगने के कारणों की जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >