पटना यूनिवर्सिटी में डॉ अखिलेश ने दिया योगदान

किशनगंज : किशनगंज अनुमंडल के पूर्व पुलिस पदाधिकारी डॉ अखिलेश कुमार ने मंगलवार को राजधानी पटना स्थित पटना यूनिवर्सिटी के साइंस कॉलेज में जंतु विज्ञान विभाग में बतौर सहायक प्राध्यापक योगदान दिया. विभाग के हेड ऑफ डिपार्टमेंट मो हसन, केसी सिन्हा के समक्ष उन्होंने अपना योगदान समर्पित किया. उनके द्वारा पुलिस सेवा छोड़कर शिक्षा सेवा […]

किशनगंज : किशनगंज अनुमंडल के पूर्व पुलिस पदाधिकारी डॉ अखिलेश कुमार ने मंगलवार को राजधानी पटना स्थित पटना यूनिवर्सिटी के साइंस कॉलेज में जंतु विज्ञान विभाग में बतौर सहायक प्राध्यापक योगदान दिया.

विभाग के हेड ऑफ डिपार्टमेंट मो हसन, केसी सिन्हा के समक्ष उन्होंने अपना योगदान समर्पित किया. उनके द्वारा पुलिस सेवा छोड़कर शिक्षा सेवा जवाइन करने से विश्वविद्यालय में डॉ अखिलेश कुमार की एक अलग छवि से लोग रु-ब रु हुए. इससे पहले साइंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ केसी सिन्हा से मिले. प्राचार्य ने कहा कि आपके जैसे समर्पित विद्वान प्राध्यापक की इस संस्था को आवश्कता है.
आपकी सेवा से यहां के छात्र लाभांवित होंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर अपना कैरियर संवारेंगे तथा इस महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे. योगदान देते ही दर्जनों छात्र-छात्रा डॉ अखिलेश से मिले और उनका अभिनंदन किया. इस अवसर पर डॉ रंजना, डॉ प्रियंका,डॉ ऋचा, डॉ गजेंद्र सहित विश्वविद्यालय के अन्य सहयोगी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >