कलश यात्रा के साथ हरिनाम संकीर्तन

बिशनपुर : प्रखण्ड के बलिया पंचायत अंतर्गत शितलनगर चौक स्थित आदिवासी टोला शितलनगर में सोमवार संध्या मंगल दास हेम्ब्रम द्वारा आयोजित श्री श्री 108 हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया. जहां यज्ञ शुभारंभ के पूर्व 51 कन्याओं के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गयी, जो डीजे के मधुर भक्ति गीतों के धुनों के बीच स्थानीय […]

बिशनपुर : प्रखण्ड के बलिया पंचायत अंतर्गत शितलनगर चौक स्थित आदिवासी टोला शितलनगर में सोमवार संध्या मंगल दास हेम्ब्रम द्वारा आयोजित श्री श्री 108 हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया. जहां यज्ञ शुभारंभ के पूर्व 51 कन्याओं के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गयी,

जो डीजे के मधुर भक्ति गीतों के धुनों के बीच स्थानीय महिला पुरुष व बच्चे के साथ यज्ञ स्थल से कलश लेकर कलश शोभा यात्रा का जुलूस एनएच 327 ई मार्ग होकर चरघरिया कनकई नदी घाट पहुंचकर कलश में जल भरकर पुनः चरघरिया हाट दुर्गा मंदिर रोड, चरघरिया गांव, शितलनगर स्कूल चौक होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंचकर कलश स्थापित करते हुए श्री श्री 108 एक नाम जाप अष्ट प्रहर का वैदिक मंत्रोच्चारण व शंख ध्वनि के साथ आरंभ हो गया

मिली जानकारी के अनुसार पुत्र की सफलता पर मंगल दास हेम्ब्रम द्वारा उक्त 108 हरिनाम अष्टयाम अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्थानीय लोगों द्वारा यज्ञ को सफल कराने के लिए भरपूर सहयोग किया जा रहा है. पुजारी मंगल दास ने बताया कि उक्त यज्ञ को सफल कराने हेतु स्थानीय कीर्तन मंडली सहित बंगाल के कई बेहतरीन कीर्तन मंडली द्वारा अखंड हरि नाम जाप गायन के लिए शामिल किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >