बिहार : किशनगंज में संप्रदायों के बीच झड़प, तीन लोग घायल

किशनगंज : जिले में शुक्रवार को दो संप्रदायों के बीच हुई झड़प में तीन लोग घायल हो गये. घटना के बाद सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील शहर में मुहर्रम से एक सप्ताह पहले सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. किशनगंज के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि धार्मिक जुलूस निकालने का विरोध करने पर गुरुवार रात […]

किशनगंज : जिले में शुक्रवार को दो संप्रदायों के बीच हुई झड़प में तीन लोग घायल हो गये. घटना के बाद सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील शहर में मुहर्रम से एक सप्ताह पहले सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.

किशनगंज के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि धार्मिक जुलूस निकालने का विरोध करने पर गुरुवार रात माधवनगर महादलित टोला में पथराव की घटना हुई थी. उन्होंने बताया कि घटना के बाद दोनों पक्षों एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज करायी हैं. तीन लोग घायल हुए हैं. इस संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. इलाके में गश्त बढ़ा दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >