पटना से निकाली गयी रामचंद्र पासवान की अस्थिकलश यात्रा

पटना : दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व समस्तीपुर से सांसद रामचंद्र पासवान की रविवार को अस्थिकलश यात्रा निकाली गयी. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के छोटे भाई की अस्थिकलश यात्रा चिराग पासवान के नेतृत्व में सुबह 11 बजे पार्टी प्रदेश मुख्यालय से समस्तीपुर को रवाना हुई. दिवंगत सांसद के पुत्र व छात्र लोजपा के राष्ट्रीय […]

पटना : दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व समस्तीपुर से सांसद रामचंद्र पासवान की रविवार को अस्थिकलश यात्रा निकाली गयी. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के छोटे भाई की अस्थिकलश यात्रा चिराग पासवान के नेतृत्व में सुबह 11 बजे पार्टी प्रदेश मुख्यालय से समस्तीपुर को रवाना हुई. दिवंगत सांसद के पुत्र व छात्र लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस राज साथ थे.
हाजीपुर सांसद पशुपति कुमार ने यात्रा को विदाई दी.यात्रा तीन बजे समस्तीपुर पहुंची. वहां सर्वधर्म प्रार्थना व श्रद्धांजलि सभा हुई. इससे पूर्व पटना से समस्तीपुर तक जेपी सेतु, अंजान पीर, रामशीष चौक, महुआ, ताजपुर आदि दर्जनों स्थानों पर यात्रा को रुकवाकर हजारों लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया. लोजपा प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने बताया कि लोजपा सांसद चौधरी महबूब अली, चंदन सिंह, लोजपा विधायक दल के नेता राजू तिवारी, विधायक राजकुमार शाह समेत पार्टी के सभी नेता व समर्थक शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >