राहत शिविर में प्रशासन ने उपलब्ध करायी खाद्य सामग्री

बेलवा : कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से रविवार को महानंदा नदी के पानी में बढ़ोतरी होने लगी़ पानी बढ़ने से जिले के कई पंचायतों में पानी प्रवेश कर गया़ रविवार को बेलवा पंचायत के कई गांव में बाढ़ का पानी घुस गया जिससे कि जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया़ बाढ़ की […]

बेलवा : कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से रविवार को महानंदा नदी के पानी में बढ़ोतरी होने लगी़ पानी बढ़ने से जिले के कई पंचायतों में पानी प्रवेश कर गया़ रविवार को बेलवा पंचायत के कई गांव में बाढ़ का पानी घुस गया जिससे कि जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया़

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए किशनगंज सीओ सफी अख्तर, बीडीओ मिन्हाज आलम, बेलवा मुखिया फखरे एवं जिला पार्षद अबू कैसर ने मिलकर बेलवा पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलवा काशीपुर एवं मध्य विद्यालय सालकी में राहत शिविर लगवाया़ शिविर में लोगों के रहने एवं खाने की व्यवस्था की गयी़
शिविर में टेंगरमारी, बहरकोला एवं सालकी के सैकड़ों लोगों को रखा गया एवं खाना खिलाया गया शिविर में जनप्रतिनिधियों ने जमकर हिस्सा लिया एवं राहत कार्य में मदद किया, राहत शिविर रविवार एवं सोमवार दो दिनों तक चला, राहत कार्य में बेलवा बस्ती निवासी मो सकील, मुजहिदुल हक, लालचंद शर्मा, मुनफ्रेड राही, मो असलम आदि लगे रहे़ वहीं शिविर में कई महिलाओं ने खाना बना कर भी अपनी भागीदारी दी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >