किशनगंज : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री मदन सहनी ने मंगलवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर योजनाओं की समीक्षा की़ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पॉस मशीन लगाने एवं अन्य विन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा की गयी.
बताया गया कि राज्य के विभिन्न जिलों में पॉस मशीन भेजा जाना शुरू हो गया है. किशनगंज जिले में 598 पॉस मशीन 10 दिनों के अन्दर प्राप्त हो जायेगा. विभागीय मंत्री एवं सचिव महोदय द्वारा माह जुलाई का खाद्यान्न का वितरण पॉस मशीन से ही किये जाने का निर्देश दिया गया है.
पॉस मशीन संचालित करने हेतु 12 जुलाई 2019 से 16 जुलाई 2019 तक आपूर्ति पदाधिकारियों, जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को जिला स्तर पर प्रशिक्षण का कार्यक्रम विभाग द्वारा ही निर्धारित किया गया है. प्रखंड स्तर 20 जुलाई 2019 से 24 जुलाई 2019 तक विभाग द्वारा गठित टीम द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा़
विडियो कॉन्फ्रेंसिंग में विभागीय सचिव पंकज कुमार सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी, तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित थे. विडियो कॉन्फ्रेंसिंग में किशनगंज जिला से सरमेन्द्र कुमार जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम एवं सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित थे.
