भूमि विवाद को दूसरा रंग देने की कोशिश में शामिल लोगों को प्रशासन कर रहा चिह्नित, होगी कठोर कार्रवाई

किशनगंज : ठाकुरगंज प्रखंड के सखुआडाली पंचायत अंतर्गत धुलाबाड़ी चाय बागान में बुधवार को हुआ विवाद एक सोची समझी साजिश थी़ साजिश के तहत भूमि विवाद को दूसरा रंग देकर मामले को भड़काने का प्रयास किया गया़ ये बातें जिला पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने कही़ गुरुवार को समाहरणालय सभागार में प्रेस को संबोधित करते हुए […]

किशनगंज : ठाकुरगंज प्रखंड के सखुआडाली पंचायत अंतर्गत धुलाबाड़ी चाय बागान में बुधवार को हुआ विवाद एक सोची समझी साजिश थी़ साजिश के तहत भूमि विवाद को दूसरा रंग देकर मामले को भड़काने का प्रयास किया गया़ ये बातें जिला पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने कही़

गुरुवार को समाहरणालय सभागार में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि सांप्रदायिक तनाव भड़काने की साजिश में जो लोग भी शामिल है उन्हें बख्शा नहीं जायेगा़ कुछ लोगों की पहचान कर ली गयी है और तकहीकात जारी है़ साजिश में शामिल लोगों का जेल जाना तय है़ बुधवार की घटना में सिर्फ एक पक्ष की गलती नहीं है इसलिए भीड़ के द्वारा उपद्रव करने और आदिवासियों द्वारा अवैध कब्जा और तीर चलाने के मामले में दोनों पक्षों के 60 नामजद और एक हजार अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है़
पूरे प्रकरण पर विस्तार से बताते हुए डीएम ने कहा कि उक्त चाय बागान की जमीन विवादित है़ वर्ष 2006 में अनवारुल हक ने रजिस्ट्री करा कर जमाबंदी कराया़ 29 अप्रैल को आदिवासियों ने चाय बागान पर कब्जा किया था़ तब से लेकर लगातार आदिवासियों से बातचीत की जा रही थी़ जिससे की शांतिपूर्ण तरीके से मामले को सुलझाया जा सके़ हिरासत में लिये गये आदिवासियों में बच्चे और महिलाएं को बांड भरवा कर छोड़ दिया जायेगा़
भीड़ में बाहर के लोग थे शामिल
डीएम ने कहा कि मामले की सूचना मिलते ही वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे़ घटना स्थल पर भारी भीड़ थी़ जिसमें बाहर के लोग ज्यादा उग्र हो रहे थे़ डीएम बार बार माइक से एनाउंस कर लोगों को शांति बरतने की बात कही जा रही थी, लेकिन भीड़ विवादित जमीन जहां आदिवासियों का कब्जा था उधर जाने लगे जिसके बाद आदिवासियों ने तीर चलाना शुरू कर दिया़
तनाव को खत्म करने के लिए एक पक्ष को हटाना आवश्यक
डीएम ने कहा कि आदिवासी लगभग 70-80 की संख्या में थे़ वहीं दूसरा पक्ष हजारों की संख्या में थे़ जिसके बाद आदिवासियों को समझा बुझा कर वहां से निकलने के लिए राजी किया गया़ आदिवासी को जब प्रशासन की गाड़ी से निकाला जा रहा था तो चार पांच बाहर के युवक उग्र होकर हमला करने का प्रयास किया जिसके बाद हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया गया और आदिवासियों को सुरक्षित किशनगंज थाने लाया गया़
सोशल मीडिया से फैलाया गया अफवाह
मौके पर एसपी कुमार आशीष ने कहा कि सोशल मीडिया के द्वारा तरह तरह के अफवाह फैलाये गये़ पुलिस का आईटी सेल अफवाह फैलाने वाले सोशल मीडिया ग्रुप की पहचान कर रही है़ अफवाह फैलाने वाले सोशल मीडिया ग्रुप पर कार्रवाई की जायेगी़
धुलाबाड़ी प्रकरण में चर्च की भूमिका की प्रशासन करें जांच: मुकेश
धुलाबाड़ी प्रकरण में चर्च की भूमिका की जांच जिला प्रशासन करें. वहां सक्रिय सभी नेता सोनापुर में अवस्थित चर्च से संबंध रखते है. यह आरोप वनवासी कल्याण आश्रम के जिला महामंत्री मुकेश हेम्ब्रम ने लगाते हुए जिला पदाधिकारी से पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की.
वे गुरुवार को ठाकुरगंज थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में अपना मत प्रकट करते हुए कहा कि आदिवासी कभी हिंसा करना नहीं चाहते, उन्हें जो मिलता है उसी में खुश रहते है, बैठक में उन्होंने कहा की हमें करोड़पति बनने की लालसा नहीं है और हम यह भी नहीं चाहते कि किसी की जमीन पर जबरन कब्जा करें. बल्कि हमारे जैसा प्रकृति प्रेमी कही नहीं मिलेगा़ उन्होंने कहा की प्रखंड में जितने भी जमीन पर कब्जे के विवाद हुए है सभी में आदिवासी केवल मोहरा है, हमें मोहरा बना कर गैर आदिवासी अपना खेल खेलते है और बदनाम यह विरादरी होती है.
धुलाबाड़ी ईदगाह पर झंडा गाड़ने के मामले में उन्होने स्पष्ट कहा की आदिवासी अपनी पूजा पद्धति में कभी भी झंडा नहीं लगाते, हमें बदनाम करने के लिए वहां झंडा लगाया गया ताकि मामले को डाइवर्ट किया जा सके. उन्होंने कहा कि इलाके में कुछ नेता एव मिशन से जुड़े लोग भोले भाले आदिवासी को खाली जगह में बसाकर दाना पानी व पैसे देते है जब गांव बस जाता है तो वहां एक चर्च बना कर मिशन से जोड़ देते है और अपने फायदे के लिए उसे इस्तेमाल करते है. उन्होंने जिला पदाधिकारी से ऐसे लोगो को चिह्नित कर कार्रवाई करने का मांग किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >