दो पक्षों में मारपीट आधा दर्जन जख्मी

खोदावंदपुर : बरियारपुर पूर्वी पंचायत अंतर्गत मसुराज गांव में सोमवार की रात आपसी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी व्यक्तियों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में भर्ती कराया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल प्रसाद ने प्राथमिक […]

खोदावंदपुर : बरियारपुर पूर्वी पंचायत अंतर्गत मसुराज गांव में सोमवार की रात आपसी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी व्यक्तियों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में भर्ती कराया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख कर बेहतर इलाज के लिए पूनम देवी को सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया.

पीड़ित मसुराज गांव निवासी रामनंंदन यादव ने अपने ग्रामीण राम उदगार यादव, रामचरित्र यादव, प्रवीण यादव, नवन यादव, विमला देवी व छोटी कुमारी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने नामजद दो आरोपित राम चरित्र यादव व नवीन यादव को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >