सरकारी स्कूल अब साढ़े 6 से साढ़े 11 बजे तक

ठाकुरगंज : सूबे के सभी सरकारी माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालय अब सुबह साढ़े 6 बजे से संचालित होंगे. इस बाबत माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने पत्र जारी कर सभी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूल मॉर्निंग में संचालित होंगे. इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने आदेश जारी करते हुए कहा है, कि सभी सरकारी स्कूल सुबह 6.30 […]

ठाकुरगंज : सूबे के सभी सरकारी माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालय अब सुबह साढ़े 6 बजे से संचालित होंगे. इस बाबत माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने पत्र जारी कर सभी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूल मॉर्निंग में संचालित होंगे.

इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने आदेश जारी करते हुए कहा है, कि सभी सरकारी स्कूल सुबह 6.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होंगे. माध्यमिक निदेशक का यह आदेश बढ़ती गर्मी को लेकर दिया गया है. इस पत्र के जरिये यह आदेश दिया गया है की गर्मी छुट्टी से पहले माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों का संचालन सुबह 6:30 बजे से 11:30 बजे तक होगा.
इससे पहले भी यह निर्देश दिया गया था. लेकिन संज्ञान में आया कि वर्तमान समय में कई जिलों के स्कूल प्रात:कालीन सत्र में स्कूलों का संचालन नहीं किया जा रहा है. जिससे छात्रों की उपस्थिति प्रभावित हो रही है. आदेश में कहा गया है कि गर्मी की छुट्टी के पहले तक विद्यालयों का संचालन सुबह ही कराना सुनिश्चित करें. साथ ही कहा कि जिन स्कूलों ने आदेश का पालन नहीं किया उन स्कूलों पर कार्रवाई होगी.
वही शिक्षा निदेशक के इस आदेश के बाद वैसे विद्यालय उहापोह की स्थिति में है जहां प्राथमिक से लेकर माध्यमिक तक की पढ़ाई होती है. किशनगंज जिले में इस बार अभी तक स्कूलों को मॉर्निंग करने का आदेश नहीं दिया गया है. ऐसे में जिन विद्यालयों को उत्क्रमित कर उच्च विद्यालय बना दिया गया वहां के प्रधानाचार्य सोच में पड़े है.
महाकाल मंदिर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना
किशनगंज. स्थानीय रूईधासा स्थित महाकाल मंदिर में मां भगवती की मंगलवार को चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना की गयी. जिसमें अच्छी-खासी संख्या में स्थानीय लोगों की भागीदारी देखी गयी. बाबा साकेत सिन्हा ने बताया कि नवरात्र में मां दुर्गा की आराधना सच्चे मन से करने पर हर मनोकामना पूर्ण होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >