द्वितीय चरण के लिए नामांकन आज से प्रारंभ

किशनगंज : लोकसभा आम निर्वाचन 2019 के द्वितीय चरण के निर्वाचन के लिए आज से नामांकन प्रारंभ हो जायेगा़ किशनगंज लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी 19 मार्च से 26 मार्च तक नामांकन कर सकेंगे़ 27 मार्च को नामांकन किये प्रत्याशियों के नामांकन की समीक्षा की जाएगी़ संविक्षा में सब कुछ ठीक पाये जाने […]

किशनगंज : लोकसभा आम निर्वाचन 2019 के द्वितीय चरण के निर्वाचन के लिए आज से नामांकन प्रारंभ हो जायेगा़ किशनगंज लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी 19 मार्च से 26 मार्च तक नामांकन कर सकेंगे़ 27 मार्च को नामांकन किये प्रत्याशियों के नामांकन की समीक्षा की जाएगी़

संविक्षा में सब कुछ ठीक पाये जाने पर उन्हें प्रत्याशी घोषित कर दिया जायेगा़ जिसके बाद अगर कोई प्रत्याशी चुनावी मैदान से हटना चाहते हो तो वे 29 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकेंगे़ जिला प्रशासन नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ करने को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली है़ समाहरणालय परिसर के आसपास के सभी सड़कों पर बेरिकेटिंग की व्यवस्था की गयी है़
नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के साथ आये उनके समर्थकों के कारण कोई विधि व्यवस्था की समस्या न उत्पन्न हो इसके लिए जगह जगह बेरियर लगाये गये है़ प्रत्याशियों द्वारा खर्च को लेकर नामांकन के दिन से ही प्रत्याशियों पर नजर रहेगी़ सभी गतिविधियों का वीडियोग्राफी कराया जायेगा़ चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ वीडियोग्राफर एवं फोटो ग्राफर तैनात रहेंगे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >