मतदान केंद्रों पर लाइट की व्यवस्था को ले डीएम ने डीइओ को लिखा पत्र

किशनगंज : किशनगंज जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. जिले में कुल 1065 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा. मतदान केंद्रों पर उजाला रहे, सांझ ढले अंधेरे का साया ना हो, इस पर विशेष ध्यान देते हुए ऐसे प्रबंध किए जा रहे हैं कि सभी […]

किशनगंज : किशनगंज जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. जिले में कुल 1065 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा.

मतदान केंद्रों पर उजाला रहे, सांझ ढले अंधेरे का साया ना हो, इस पर विशेष ध्यान देते हुए ऐसे प्रबंध किए जा रहे हैं कि सभी मतदान केन्द्र पर मतदान दिवस से एक दिन पूर्व और मतदान दिवस पर उजाला हो.
डीएम हिमांशु शर्मा ने इस आशय का पत्र डीइओ को देते कहा है कि मतदान के दिन सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाश की व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किये जाये. जहां विद्युत कनेक्शन संभव नहीं हो वहां वैकल्पिक प्रबंध करते हुए प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने का आदेश निर्गत किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >