किशनगंज
. सदर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर धर्मपुर रोड पेट्रोल पंप के पास छापेमारी कुल 12.69 लीटर विदेशी शराब, एक बाइक व एक मोबाइल फोन बरामद किया है. वहीं मोटरसाइकिल चालक तस्कर मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. फिलहाल सदर थाना में उत्पाद अधिनियम की धाराओं में बाइक ऑनर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कार्रवाई अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार ने की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
