किशनगंज : अपराध नियंत्रण में कोताही बरतने वाले पुलिस अधिकारी पर भी कार्रवाई होगी. अपराध रोकने के लिए थानाध्यक्ष समुचित कार्रवाई करें. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को हुई मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी कुमार आशीष ने अपराध नियंत्रण से संबंधित टास्क सभी थानाध्यक्षों को सौंपा. साथ ही थाना स्तर पर हेड वाइज हत्या, लूट, अनुसूचित जाति जनजाति प्रताड़ना, महिला उत्पीड़न व दुष्कर्म संबंधी कांडों की समीक्षा की. उन्होंने सभी जघन्य अपराधों से संबंधित कांडों के अनुसंधान में हुई प्रगति का भी जायजा लिया. ऐसे सभी मामलों में गिरफ्तारी तत्काल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि अनुसंधान में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सभी थानाध्यक्षों को सख्त हिदायत दी कि अपराध नियंत्रण के लिए वाहन जांच नियमित कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें. उन्होंने शराब की बिक्री में शामिल लोगों की गिरफ्तारी शीघ्र करने का निर्देश दिया
अपराध की रोकथाम को लेकर समुचित कार्रवाई करें पुलिस पदाधिकारी : एसपी
किशनगंज : अपराध नियंत्रण में कोताही बरतने वाले पुलिस अधिकारी पर भी कार्रवाई होगी. अपराध रोकने के लिए थानाध्यक्ष समुचित कार्रवाई करें. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को हुई मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी कुमार आशीष ने अपराध नियंत्रण से संबंधित टास्क सभी थानाध्यक्षों को सौंपा. साथ ही थाना स्तर पर हेड वाइज हत्या, लूट, […]

सीमावर्ती क्षेत्र में चलाएं सघन वाहन चेकिंग अभियान 15 अगस्त को लेकर पुलिस प्रशासन चौकस है़ सीमावर्ती इलाके में सघन वाहन चेकिंग, संदिग्ध गतिविधि होटलों में हर आने जाने वालों की सूचना व सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ गयी है़ बुधवार को एसपी कुमार आशीष ने मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान जिले के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि 15 अगस्त को लेकर संदिग्ध गतिविधि करने वाले तत्वों पर त्वरित कार्रवाई करें. असामाजिक तत्वों के विरूद्ध धारा 107/116 की कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया़ अपराध गोष्ठी में सीमावर्ती इलाकों में विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया़
जुलाई में 190 आरोपितों को भेजा गया जेल किशनगंज जिले में जुलाई महीने में 190 गिरफ्तारियां की गयी़ जिसमें हत्या के 89 एवं विभिन्न मामलों में 103 आरोपित का गिरफ्तारियां की गयी़ कुल 78 वारंटी की गिरफ्तारी किया गया़ जुलाई माह में 216 कांडों की तुलना में 220 कांडों का निष्पादन किया गया है़ अगस्त महीने में प्रतिवेदित कांडों की तुलना में डेढ़ गुणा निष्पादन करने का लक्ष्य निर्धारण किया गया है़ जिले में इस माह 8 वाहन, 4 लीटर, 800 एमएल देशी शराब, 17 लीटर 370 एमएल विदेशी शराब व 500 एमएल बियर, 93 अदद पशु, 6 मोबाइल फोन, 2़13 लाख भारतीय नोट, 42.57 क्विंटल, चावल, 28.65 क्विंटल गेंहु एवं विभिन्न कंपनी का 210 बोरा डीएपी खाद व यूरिया खाद जब्त किया गया़ गत माह में वारंट 243, कुर्की 25 का निष्पादन किया गया़ जबकि वारंट 406, कुर्की 40 पूर्व से लंबित था़ पुलिस ने 4 कांडों में 5 आरोपी को लगा दिलाया है़ अपराध गोष्ठी में एएसपी पन्ना कुमार सिंह, एसडीपीओ डॉ अखिलेश कुमार, बहादुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर राजेश तिवारी, गलगलिया थानाध्यक्ष सज्जाद हुसैन, किशनगंज सर्किल इंस्पेक्टर प्रमोद राय, दिघलबैंक थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, महिला थानाध्यक्ष महाश्वेता सिन्हा, जिले के सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे़
वाहन चेकिंग से 15.93 लाख वसूली जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान से 15 लाख 92 हजार 850 रुपये बतौर जुर्माना पुलिस ने वसूली की़ जिसमें सबसे अधिक जुर्माना किशनगंज थाना द्वारा 4 लाख 48 हजार 200 वसूली किया गया़ इसके बाद 2 लाख 32 हजार 600 ठाकुरगंज थाना व 3 लाख 24 हजार 200 कुर्लीकोट थाना ने वाहन चेकिंग में जुर्माना वसूल किया़ एसपी ने लगातार वाहन चेकिंग करने का निर्देश दिया है़ इसके अलावे कोटपा एक्ट के तहत 7900 रुपये जुर्माना की गयी़ जिसमें किशनगंज थाना सबसे अधिक 5700 रुपये राजस्व जमा किया़
आइओ होंगे पुरस्कृत पांच या पांच से अधिक कांडों के निष्पादन करने वो अनुसंधानकर्ता पुलिस अधिकारी को एसपी कुमार आशीष द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा़ प्रत्येक माह में पांच या इससे अधिक कांडों का निष्पादन करने वाले आइओ को सम्मानित किया जायेगा़
वाहन चोर व वाहन करें बरामद
मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने वाहन चोरी के कांडों के आरोपित व संदिग्ध की गतिविधि का सत्यापन करने व चोरी की गयी मोटरसाइकिल को बरामदगी करने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया़ पूर्व के लंबित कांडों के अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने इसके अलावे विभिन्न कांडों में गिरफ्तारी हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कांड निष्पादन कर लक्ष्य दिया गया़ इस माह में 450 गवाहों का माननीय न्यायालय में गवाही करायी है़