पांच जुलाई से भुवनेश्वर केंद्रीय विद्यालय होगी प्रतियोगिता
किशनगंज : आगामी 5 जुलाई से भुवनेश्वर में केंद्रीय विद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही अपनी राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु स्थानीय केंद्रीय विद्यालय की शतरंज टीम अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई.
इस संदर्भ में टीम लीडर तथा शारीरिक शिक्षक डॉ अनुप कुमार सिंह ने जानकारी दी कि इस टीम के बालक वर्ग में रूद्र तिवारी तथा बालिका वर्ग में नियति तिवारी पिता संतोष कुमार तिवारी शामिल है. केंद्रीय विद्यालय समिति के 25 संभागों में से पटना संभाग द्वारा आयोजित की गयी शतरंज प्रतियोगिता में शीर्ष प्राप्त कर इन्होंने इस प्रतियोगिता में सम्मिलित होने की पात्रता अर्जित की. विद्यालय के प्राचार्य नीलांबर प्रसाद यादव ने अपने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय शतरंज प्रशिक्षक कमल कर्मकार एवं जिला शतरंज संघ को दिया एवं कहा कि इनके निरंतर प्रयासों से ही अपने जिले के शतरंज खिलाड़ी विभिन्न स्तरों पर सफलता अर्जित करने में सक्षम हो रहे है.
इन खिलाड़ियों की सफलता हेतु विद्यालय परिवार के साथ साथ जिला शतरंज संघ परिवार के डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, आंची देवी जैन, युगल किशोर तोषणीवाल, राज करण दफ्तरी, गोविंद बिहानी, डॉ इच्छित भारत, डॉ सचिन प्रसाद, शंकर लाल माहेश्वरी, अर्जुन प्रसाद, अंकित अग्रवाल, डॉ शेखर जालान, दीप कुमार, उमेश अग्रवाल, मनीष जैन, डॉ अतुल वैद, मो अंसार आलम, डॉ नवाज हसन, डॉ एम आलम, डॉ एमएम हैदर, डॉ शैलेंद्र, डॉ सौरभ कुमार, डॉ नुसरत जहां, डॉ शालिनी प्रसाद, डॉ साजी वर्गीस, रंजन चक्रवर्ती सहित दर्जनों हितैषियों ने उन्हें अपनी ओर से शुभकामनाएं दी है.
