गैंगरेप के बाद महिला की हत्या कर शव को मकई खेत में फेका

ठाकुरगंज के कुर्लिकोट थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप चौक पर की घटना ठाकुरगंज(किशनगंज) : ठाकुरगंज प्रखंड के कुर्लिकोट थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप चौक पर अवस्थित बंधन बैंक के पीछे मक्के की खेत से अर्धंनग्न अवस्था में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. महिला रेलवे गेट के पास अकेले रहती थी. गुरुवार दोपहर […]

ठाकुरगंज के कुर्लिकोट थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप चौक पर की घटना

ठाकुरगंज(किशनगंज) : ठाकुरगंज प्रखंड के कुर्लिकोट थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप चौक पर अवस्थित बंधन बैंक के पीछे मक्के की खेत से अर्धंनग्न अवस्था में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. महिला रेलवे गेट के पास अकेले रहती थी. गुरुवार दोपहर को उसका शव मिलने के बाद ठाकुरगंज और कुर्लिकोट पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. मृत महिला के गले में दाग के निशान भी हैं. शव व उसके आसपास से टाॅर्च, कार्टुन का डब्बा, आधा दर्जन कंडोम, महिला का चप्पल आदि पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के द्वारा प्रथम दृष्टया इस मामले को गैंगरेप के बाद हत्या की
गैंगरेप के बाद…
आशंका जतायी जा रही है. स्थानीय लोगों ने भी शव की स्थिति व बरामद उपकरण के आधार पर महिला के साथ गैंगरेप की आशंका जतायी है. वहीं कुर्लीकोट पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृत महिला के बारे में बताया जाता है कि वो अकेले ही रहती थी, उसका कोई भी नहीं है. महिला पेट्रोल पंप चौक स्थित रेलवे गेट के पास रहती थी तथा उसके जिस्मफरोशी के भी धंधे में होने की बात लोगों ने पुलिस को बतायी है. पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच में जुट गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है. छानबीन के बाद मामला दर्ज किया जायेगा. महिला के नग्न अवस्था में होना, घटनास्थल पर दुष्कर्म के बाद फेंके गये कंडोम, महिला के दायें हाथ में आधे दर्जन कंडोम के पैकेट, टाॅर्च, महिला के गुप्तांग पर हल्के जख्म को आधार मानकर पुलिस जांच में जुट गयी है. मौके पर ठाकुरगंज थानाध्यक्ष, कुर्लीकोट थानाध्यक्ष मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >