किशनगंज : पंजाब नेशनल बैंक में 11,500 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच की आंच किशनगंज तक पहुंच चुकी है. प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम ने सोमवार को किशनगंज हॉस्पिटल रोड लक्खी गोल्ड इम्पोरियम स्थित गीतांजलि ज्वेलर्स की फ्रेंचाइजी के ठिकाने पर छापेमारी की. समाचार प्रेषण तक छापेमारी जारी है. अस्पताल रोड स्थित गंगा कॉम्पलेक्स में कंपनी की फ्रेंचाइजी जय प्रकाश सुद्रानिया, ललित कुमार मित्तल और पवन कुमार कनोडिया चलाते हैं. इस छापेमारी में इडी की टीम शोरूम के मैनेजर शरद कुमार से पूछताछ कर रही है. पूछताछ में इडी को नीरव मोदी और बिहार-झारखंड में उनके कारोबार के संबंध में क्या जानकारी मिली, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.
किशनगंज में ‘गीतांजलि’ की फ्रेंचाइजी पर इडी का छापा
किशनगंज : पंजाब नेशनल बैंक में 11,500 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच की आंच किशनगंज तक पहुंच चुकी है. प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम ने सोमवार को किशनगंज हॉस्पिटल रोड लक्खी गोल्ड इम्पोरियम स्थित गीतांजलि ज्वेलर्स की फ्रेंचाइजी के ठिकाने पर छापेमारी की. समाचार प्रेषण तक छापेमारी जारी है. अस्पताल रोड स्थित गंगा कॉम्पलेक्स […]

किशनगंज में ‘गीतांजलि’…
इडी के सूत्रों ने बताया कि गीतांजलि की किशनगंज स्थित इस फ्रेंचाइजी के कई पार्टनर हैं. इनमें जय प्रकाश सुद्रानिया और पवन कुमार कानोडिया शामिल हैं. फिलहाल ये तीनों कहां हैं, इस मामले में इडी सूत्रों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है. सोमवार की सुबह 9 बजे इडी के अधिकारियों ने शोरूम के मैनेजर शरद कुमार को शोरूम में बुलाकर छापेमारी शुरू की. छापेमारी की यह कार्रवाई सोमवार की देर रात तक जारी रही. गीतांजलि ज्वेलर्स की यह फ्रेंचाइजी नीरव मोदी की कंपनी से गहनों को क्रेडिट पर लाकर अपने आउटलेट से उसकी बिक्री करता है. इडी की टीम आभूषण खरीद बिक्री और शुद्धता की भी जांच कर रही है. यहां बता दें कि लक्खी गोल्ड इम्पोरियम डे मार्केट, हॉस्पिटल रोड, किशनगंज में गत 7 फरवरी को ‘गीतांजलि’ शोरूम का उद्घाटन स्थानीय कांग्रेसी सांसद मौलाना असरारूल हक कासमी ने किया था.
पीएनबी घोटाले की जांच की आंच पहुंची किशनगंज
इडी की टीम ने मैनजर
से की पूछताछ