चोरी के हाइ टेंशन तार के साथ दो गिरफ्तार, एंबुलेंस जब्त

कुर्लीकोट : सोमवार की अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर ठाकुरगंज थानाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में ठाकुरगंज पुलिस ने लाखों के बिजली हाइ टेशन तार के साथ तार चोर गिरोह के दो सदस्यों को एंबुलेंस के साथ चेंगाघाट के समीप से गिरफ्तार किया गया. लेकिन घने कोहरे और ठंड का फायदा उठाकर गिरोह […]

कुर्लीकोट : सोमवार की अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर ठाकुरगंज थानाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में ठाकुरगंज पुलिस ने लाखों के बिजली हाइ टेशन तार के साथ तार चोर गिरोह के दो सदस्यों को एंबुलेंस के साथ चेंगाघाट के समीप से गिरफ्तार किया गया. लेकिन घने कोहरे और ठंड का फायदा उठाकर गिरोह के अन्य तीन सदस्य फरार होने में सफल रहे. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी करने में लगी हुई है. गिरफ्तार दोनों चोर ने अपना नाम इमामुद्धीन पिता कैमुद्धीन और फैजलू आलम पिता स्व तालूमूद्धीन साकिन झाङवाङी उत्तर दिनाजपुर बताया है. तार चोर गिरोह के दोनों सदस्यों ने कबूल किया है

कि सीमावर्ती क्षेत्रों से तार चोरी करके एंबुलेंस के माध्यम से चोरी के तारों को बंगाल में बेचा करते थे. पुलिस ने एंबुलेंस को जब्त करते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है आखिर एंबुलेंस इनके पास आया कैसे? एंबुलेंस माटी कुंडा सोशल वेलफेयर एसोसिएशन द्धारा प्रदत्त बतायी जा रही है. पुलिस एंबुलेंस के मालिक और अन्य अपराधियों की तलाश में जुट गयी है. दोनों चोरों पर मामला दर्ज करते हुए ठाकुरगंज पुलिस किशनगंज कारा भेजने की तैयारी में लगी हुई है. उधर एसडीपीओ कामिनी बाला के सामने गिरफ्तार तार चोर गिरोह के सदस्यों को प्रस्तुत किया गया. पूछताछ के बाद एसडीपीओ कामिनी बाला ने पत्रकारों को कहा कि ठाकुरगंज पुलिस की यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. पुलिस अब अन्य वाहनों के साथ एंबुलेंस पर भी रखेगी नजर.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >