अस्पताल, कार्यालय, बैंक हर जगह ठंड के कारण लोगों की उपस्थिति रही नगण्य

तेज पछिया हवा चलने से ठंड परवान पर है. लोग सर्दी के सितम से सिहर उठे. लोग अलाव का सहारा ले रहे है़ इस दौरान बाजार में आम दिनों की अपेक्षा लोगों की संख्या कम रही.वहीं, आकाश में घने बादल छाए रहने से किसानों की धड़कने तेज हो गयी है. किशनगंज(दिघलबैंक) : सीमावर्ती इलाकों में […]

तेज पछिया हवा चलने से ठंड परवान पर है. लोग सर्दी के सितम से सिहर उठे. लोग अलाव का सहारा ले रहे है़ इस दौरान बाजार में आम दिनों की अपेक्षा लोगों की संख्या कम रही.वहीं, आकाश में घने बादल छाए रहने से किसानों की धड़कने तेज हो गयी है.

किशनगंज(दिघलबैंक) : सीमावर्ती इलाकों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और तेज पछिया हवा रफ्तार से चल रही है. इससे शीत का प्रकोप और बढ़ गया है. लोग सर्दी के सितम से सिहर उठे. लोग अलाव का सहारा ले रहे है़ इस दौरान बाजार में आम दिनों की अपेक्षा लोगों की संख्या कम रही.वहीं, आकाश में घने बादल छाए रहने से किसानों की धड़कने तेज हो गयी है. शीतलहर ने लोगों के जन-जीवन को प्रभावित कर दिया है.शुक्रवार को भी सर्द हवा दिन भर चलती रही.लोग अपने घरों में कैद रहे़
प्रभात खबर ने पूरे प्रखंड का लिया जायजा
शुक्रवार को ठंडी हवा के साथ दोपहर बाद धूप निकली तो लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली.लेकिन ठंडी हवा ने लोगों को फिर से घर में रहने को मजबूर कर दिया. इसका असर अस्पताल में देखा गया. धूप को देखते ही मरीज व मरीज के परिजनों ने बाहर निकलकर धूप का आनंद लिया़
दोपहर 12:10 मिनट
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पू,दिघलबैंक : ठंड का असर यहां दिखा.आमतौर पर मरीजों और उनके परिजनों से हमेशा ठसाठस रहने वाले इस पीएचसी में शुक्रवार को गिनती के ही मरीज दिखे.पूछने पर कई मरीजों ने बताया कि इतनी ठंड है कि बड़ी मुश्किल से यहां आएं है. रजिस्ट्रेशन कांउटर पर भी पहले की तरह कोई भीड़-भाड़ नहीं थी.यहां पहले 150 से 200 तक मरीजों की भीड़ रोजाना होती थी. ठंड की वजह से मात्र 40 से 50 मरीज पहुंचे. कुल मिलाकर देखा जाए तो ठंड के कारण लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं. धूप निकलने के बाद भी ठंडी हवा में लोगों को कड़ी ठंड का एहसास कराता रहा है. कहीं कोई अलाव या वार्ड में हीटर जैसी कोई व्यवस्था नहीं दिखी.
शुक्रवार दोपहर 12:30
आरटीपीएस कार्यालय, प्रखंड मुख्यालय परिसर दिघलबैंक : प्रखंड मुख्यालय स्थित आरटीपीएस कार्यालय औसतन रूप से आवेदनकर्ताओं से हमेशा गुलजार रहता है.लेकिन कहर बरपाती ठंड का प्रकोप यहां भी दिखा. जाति, निवासी और आय प्रमाण पत्र के लिए गिनती के ही लोग कतार में खड़े थे.जबकि आरटीपीएस कार्यालय के कर्मियों ने बताया कि सोमवार,मंगलवार और बुधवार को राशन कार्ड के आवेदन को लेकर ज्यादा भीड़ उमड़ती है.लेकिन ठंड के कारण शुक्रवार को कम लोग आये थे़ तेज पछिया हवा के कारण खुले काउंटर में लोगों को खड़ा होने में भी काफी परेशानी हो रही थी.
दोपहर 01 बजे
यूबीजीबी टप्पू : उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा टप्पू में भी लोगों की हलचल कम दिखी लेकिन बैंक कर्मी बैंक का काम-काज निपटाते दिखे.प्रखंड कार्यालय के नजदीक होने से इस शाखा में दिन भर जमा और निकासी के लिए लोग आते रहतें है.लेकिन ठंड ने जैसे रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है.
नहीं जल रहें है अलाव : सीमावर्ती दिघलबैंक प्रखंड में इस जान लेवा ठंडी के वावजूद एक भी जगह नही जल रहें है अलाव.लिहाजा लोग सरकारी व्यवस्था को कोसते नजर आए.
रैन बसेरा को खुद बसेरा की जरूरत
रैन बसेरों का निर्माण ही इसलिए हुआ था कि बरसात,ठंड और गर्मी में राहगीर को इसका लाभ मिलेगा.लेकिन दिघलबैंक प्रखंड के प्रमुख चौक-चौराहे पर बने इन रैन बसेरों को खुद ठिकाने की तलाश है.
बच्चों को मिली राहत : स्कूलों में छुट्टी होने से बच्चों को राहत मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >