मशरूम उत्पादन के लिए किसानों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण

मशरूम उत्पादन के लिए किसानों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण

प्रतिनिधि, किशनगंज भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम में 35 प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण पत्र वितरण का वितरण आरसेटी निदेशक सुजीत कुमार दास ने किया. कार्यक्रम में 35 प्रशिक्षणार्थियों को दिनाक 20 मई से 29 मई तक प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए आरसेटी निदेशक सुजीत कुमार दास ने कहा कि मशरूम की खेती को स्वरोजगार का बेहतर विकल्प बताया. पिछले कुछ वर्षों में किसानों का रुझान मशरूम की खेती की तरफ तेजी से बढ़ा है. अलग-अलग राज्यों में किसान मशरूम की खेती कर हैं. कम जगह और कम समय के साथ ही इसकी खेती में लागत भी बहुत कम लगती है. मुनाफा लागत से कई गुना ज्यादा मिलता है. अगले माह से महिला वस्त्र निर्माण का प्रशिक्षण आरंभ होने जा रहा है. कार्यक्रम में में संस्थान के मोहम्मद अजमल, सुभाष कुमार मंडल एवं रविन्द्र कुस्तर पंकज कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >