बागमती नदी में डूबने से युवक की मौत

बागमती नदी में डूबने से युवक की मौत

मानसी. थाना क्षेत्र के सैदपुर बागमती नदी में स्नान करने के दौरान एक युवक डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि उक्त युवक बागमती नदी में स्नान करने गया था. इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया. स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया. शव की पहचान सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या पांच निवासी शंकर साह के 30 वर्षीय पुत्र मंटू साह के रूप में हुई. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने 112 पुलिस को दी, जहां पुलिस घटना पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >