1 से 7 अगस्त तक मनाया जा रहा है विश्व स्तनपान सप्ताह

अभियान का मुख्य एक सूत्री उद्देश्य जिले में नवजात शिशु-मृत्यु दर में कमी लाना है

गोगरी. राज्य के अन्य जिलों के साथ स्थानीय जिला में एक से सात अगस्त तक विश्व स्तनपान मनाया जाएगा. अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्र प्रकाश ने बताया कि ने बताया कि इसके लिए राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी के द्वारा सिविल सर्जन को निर्देश पत्र भेजा गया है. कार्यक्रम की सफलता पूर्वक संचालन के लिए जिले सहित अनुमंडल एवं प्रखंड क्षेत्र में तैयारी शुरू किया गया है. उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य एक सूत्री उद्देश्य जिले में नवजात शिशु-मृत्यु दर में कमी लाना है. नवजात शिशु को अगर लगातार जन्म के समय से छह माह तक स्तनपान मिलता रहेगा तो उसका शारीरिक व मानसिक विकास के साथ कुपोषण से भी बचाव होगा. इस कारण समुदाय को स्तनपान का क्या लाभ है इस बात के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है. इस वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह का थीम है स्तनपान में निवेश, भविष्य में निवेश नाम दिया गया है. सफल संचालन के लिए डीपीसी नोडल पदाधिकारी होंगे. डीपीसी ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले भर में प्रखंड स्तरीय कार्यशाला के साथ हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया जाएगा. जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थल पर प्रचार-प्रसार के लिए बैनर-पोस्टर भी लगाया गया है. सभी स्वास्थ्य संस्थान को बोतल बंद दूध से मुक्त घोषित करना है. सभी आंगनबाड़ी सेविका व आशा के द्वारा अगस्त माह में होने वाले भीएचएसएनडी स्थल पर दो वर्ष के बच्चों की माताओं को स्तनपान से होने वाले लाभ एवं नुकसान के बारे में बताए जाने के साथ जागरूक भी करना है. पंचायती राज के महिला सदस्यों के द्वारा स्तनपान करवाने वाली माता को प्रोत्साहित भी कराया जाएगा. उन्होंने ने बताया कि विश्व स्तनपान के द्वारा समुदाय में स्तनपान को एक सामान्य और सहज अनुभव बनाना है. माताओं को अपने बच्चों को स्तनपान कराने के लिए आवश्यक सहायता और संसाधन प्रदान करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >