महिला संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

महिला संवाद आंकाक्षा के दौरान दीदी द्वारा बताया गया कि पेंशन राशि बढ़ाया जाए

मानसी. प्रखंड अंतर्गत प्रथम पाली में बलहा पंचायत के लक्ष्मी ग्राम संगठन तथा द्वितीय पाली में सैदपुर पंचायत सुहागन ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाओं के बीच महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन विकास कुमार जिला परिवहन पदाधिकारी, राजीव कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रेम कुमार कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, राजीव कुमार रंजन प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, घनश्याम दीनबंधु प्रखंड परियोजना प्रबंधक एवं जीविका दीदी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया. दोनों पंचायत अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, पेंशन, राशनकार्ड, जल नल में पानी की समस्या, जल जमाव नाला द्वारा निकासी के साथ पंचायत बार ग्राम संगठन बैठक के लिये भीओ भवन निर्माण की मांग रखी गयी. महिला संवाद आंकाक्षा के दौरान दीदी द्वारा बताया गया कि पेंशन राशि बढ़ाया जाए. महिला उत्थान से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से शपथ ग्रहण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >