खगड़िया के चौथम में 18 वर्षीय युवती के कथित अपहरण का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Khagaria News: खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र से 18 वर्षीय युवती के कथित अपहरण का मामला सामने आया है. परिजनों के अनुसार, गांव के ही एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर ले गया. पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Khagaria News: खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती के कथित अपहरण का मामला सामने आया है. युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. परिजनों का आरोप है कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

29 जून से लापता है युवती

पीड़िता के पिता ने चौथम थाना में दिए आवेदन में बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी 29 जून को घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी. परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी.

परिजनों ने युवक पर लगाया बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि गांव का एक युवक युवती को अपने साथ ले गया है. इसके बाद पीड़ित पिता ने चौथम थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और बेटी की बरामदगी की मांग की.

Khagaria News: चौथम पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

शिकायत मिलने के बाद चौथम थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस युवती की तलाश में जुटी है और मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. युवती की बरामदगी के लिए भी प्रयास जारी हैं.

Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम

Also Read: भागलपुर स्टेशन पर शुरू हुआ स्लीपिंग पॉड यात्री निवास की सुविधा, 46 बेड की सुविधा, दो स्पेशल ट्रेनों पर भी बड़ा अपडेट


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Dhiraj kumar singh

Published by: Pratyush Prashant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >