मुंगेर से लौटने के दौरान ऑटो से गिरकर महिला की मौत

चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया

खगड़िया. मुंगेर से खगड़िया पटेल नगर लौटने के दौरान ऑटो से गिरकर महिला की मौत हो गयी. बताया जाता है कि शहर के पटेल नगर वार्ड संख्या 19 निवासी स्व विनोद प्रसाद की 58 वर्षीय पत्नी बिमला देवी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृतका के परिजनों ने बताया कि बिमला देवी मुंगेर से ऑटो पर सवार होकर पटेल नगर आ रही थी. बेगूसराय जिले के साहेबपुर नगर थाना क्षेत्र के श्रीनगर ढाला टोल टैक्स के समीप ऑटो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया. जिसके कारण ऑटो पर सवार बिमला देवी असंतुलित होकर सड़क पर गिर गयी. इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बिमला देवी को कुचल दिया. घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गयी. स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ लिया, लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >