पसराहा में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

मृतका की पहचान बाबू चकला निवासी 35 वर्षीय अविनाश कुमार की पत्नी पिंकी देवी के रूप में की गई है

पसराहा. कटिहार-बरौनी रेल खंड के अंतर्गत पसराहा के समीप ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला का शरीर दो हिस्सों में बंटकर पटरी पर बिखर गया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. जिसके बाद मामले की सूचना तत्काल महेशखूंट रेल थाना और पसराहा पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचे पसराहा आरपीएफ के जवान इमरान ने घटनास्थल से महिला का एक सैमसंग एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद किया. मृतका की पहचान बाबू चकला निवासी 35 वर्षीय अविनाश कुमार की पत्नी पिंकी देवी के रूप में की गई है. इधर शेरचकला के उप मुखिया मंटू सिंह ने बताया कि मृतका पिछले कई दिनों से गंभीर मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रही थी, जिसके कारण अंदेशा जताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >