शोभनी में महिला के साथ मारपीट कर जेवरात छिना

मारपीट में पूजा कुमारी बुरी तरह जख्मी हो गयी

खगड़िया. गंगौर थाना क्षेत्र के जहांगिरा पंचायत के शोभनी वार्ड संख्या 14 में महिला के साथ मारपीट कर जेवरात छिन लिया गया. जख्मी महिला के पति ने गंगौर थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी. पीड़ित पति अंगद कुमार ने थाना में आवेदन देकर कहा कि गांव के ही चोनमा उर्फ चांद पिता मो. गफूर, मो. रहम पिता मो. जूवैद द्वारा उनकी चचेरी भाभी पूजा कुमारी पति नीतीश कुमार के साथ मारपीट कर रहा था. जब वह पत्नी पूजा कुमारी पति अंगद कुमार के साथ छुड़ाने के लिए पहुंचा तो उपरोक्त लोगों ने उनकी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए अश्लील हरकत करने का प्रयास किया. मारपीट में पूजा कुमारी बुरी तरह जख्मी हो गयी. उनके गले का चेन छिन लिया. स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी पूजा को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. इधर, गंगौर थानाध्यक्ष एसएस पासवान ने बताया कि मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >