नशे की हालत में दो शराबी गिरफ्तार, भेजा जेल

गिरफ्तार शराबी से आवश्यक पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

बेलदौर. थाना क्षेत्र के एनएच 107 के पीरनगरा गांव समीप नशे हालत में धुत होकर सड़क पर मटरगश्ती कर रहे दो शराबी को गश्ती दल पुलिस ने धर दबोचा. गिरफ्तार सभी आरोपित से आवश्यक पूछताछ कर पुलिस ने शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के मुताबिक बीते गुरुवार की रात्रि संध्या गश्ती के दौरान बेलदौर पुलिस ने पीरनगरा गांव के एनएच 107 पथ पर शराब पीकर मटरगश्ती कर रहे दोनों शराबी युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार शराबी की पहचान चौथम थाना क्षेत्र के कैथी गांव निवासी पप्पू दास के पुत्र नीरज कुमार एवं अशोक दास के पुत्र रूपेश कुमार के रूप में हुई. इस संबंध में थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि दो शराबी को संध्या गश्ती पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार शराबी से आवश्यक पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >