सिंहेश्वर के अलग-अलग जगहों से दो शराबी गिरफ्तार

सिंहेश्वर के अलग-अलग जगहों से दो शराबी गिरफ्तार

सिंहेश्वर

सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग जगहों से दो शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिसे रविवार के दोपहर तीन बजे न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की गई है. इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि अलग-अलग जगहों से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति शराब के नशा में हंगामा कर रहे है. जिसके बाद उक्त स्थलों पर पुलिस बल को भेज कर शंकरपुर थाना क्षेत्र के रायभीर वार्ड 12 निवासी विजय कुमार शर्मा व बसंतपुर वार्ड 13 निवासी रामकुमार को गिरफ्तार किया गया. ब्रेथ एनलाइजर से जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि हुई. जिसके बाद सभी को न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >