अपहरण मामले में दो बदमाश गिरफ्तार

मुफस्सिल थाना पुलिस एवं डायल-112 की टीम के संयुक्त कार्रवाई कर 02 घंटे के अंदर अपहृत विजय कुमार को सकुशल बरामद किया

खगड़िया. मुफस्सिल थाना पुलिस एवं डायल-112 की टीम के संयुक्त कार्रवाई कर 02 घंटे के अंदर अपहृत विजय कुमार को सकुशल बरामद किया. अपहरण मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया. जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरूद्ध किया गया. बताया जाता है कि बीते गुरुवार की दोपहर डायल 112 की टीम को सूचना मिली कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामगंज में अपराधियों ने बलपूर्वक विजय कुमार पिता नरेश पासवान को बाइक पर बैठाकर जान मारने की नियत से ले गए हैं. मुफस्सिल थाना पुलिस एवं डायल-112 की टीम ने जांच-पड़ताल किया. बताया जाता है कि परमानंदपुर स्थित पूरण पासवान के घर से छापेमारी कर विजय कुमार को सकुशल बरामद कर लिया गया. साथ ही इस घटना में संलिप्त दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया. जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध कर थाना लाया गया. आवेदिका शोभा देवी पति नरेश पासवान ग्राम रामगंज पोस्ट संसारपुर थाना मुफस्सिल के आवेदन पर मुफस्सिल थाना कांड संख्या 60/24 दर्ज किया गया. रामगंज निवासी राजेश पासवान के पुत्र राजा कुमार, चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के लोहियानगर निवासी पूरण पासवान के पुत्र विष्णु कुमार को गिरफ्तार किया गया. जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरूद्ध किया गया. पुलिस अवर निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन, पुलिस अवर निरीक्षक पूजा कुमरी, सिपाही विकास कुमार आदि छापेमारी में शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >