सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल

घायलावस्था में परिजनों ने उसे निकटवर्ती सोनवर्षा घाट के निजी क्लीनिक लक्ष्मी सेवा सदन में भर्ती कराया

बेलदौर. थाना क्षेत्र के उसराहा पुल समीप सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गये. घटना बुधवार की बताई जा रही है. घायल युवक की पहचान पनसलवा गांव निवासी प्रीतम कुमार एवं प्रिंस कुमार के रूप में हुई. घायलावस्था में परिजनों ने उसे निकटवर्ती सोनवर्षा घाट के निजी क्लीनिक लक्ष्मी सेवा सदन में भर्ती कराया गया. गंभीरावस्था में उक्त घायल युवक का इलाज युवा शक्ति जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव की निगरानी में चल रहा है. वही देर शाम मरीजों का भोजन लेकर उक्त क्लिनिक आ रहे घायल के परिजन सौरभ कुमार के भी एक बच्चे को बचाने के क्रम में सड़क हादसे का शिकार हो जाने की खबर है. घटना से पीड़ित परिजनों में मायूसी छाई हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >