हत्या मामले में दो गिरफ्तार

इस मामले में मृतका के पुत्र ने अपने पड़ोसी पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है

गोगरी. थाना क्षेत्र के मलिया में एक 60 वर्षीय अधेड़ स्माइल की पीटपीटकर हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गोगरी थानाध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में गोगरी पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों आरोपितों की पहचान मोहम्मद तैयब (उम्र 60 वर्ष) और मोहम्मद कौशर (उम्र 35 वर्ष) के रूप में किया गया है. बता दें की थाना क्षेत्र अंतर्गत मालिया गांव में बुधवार की देर शाम में जमीन विवाद में छोटी मालिया निवासी स्माइल की हत्या कर दिया गया है. थाना अध्यक्ष अजीत कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की तहकीकात शुरू की और दो को गिरफ्तार किया. इस मामले में मृतका के पुत्र ने अपने पड़ोसी पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है. मामले में परिजनों द्वारा गोगरी थाना में गुरुवार को प्राथमिक दर्ज कराई गई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >