दिल्ली पुलिस के गुंडागर्दी के खिलाफ आज किया जायेगा प्रदर्शन खगड़िया. सदर प्रखंड के खरगी तिरासी गांव निवासी पांडव कुमार को न्याय दिलाने के लिए बुधवार को युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने बैठक की, जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी रामसेवक सिंह ने की. बैठक में उपस्थित लोगों ने शोक व्यक्त किया. साथ ही दिल्ली पुलिस के जघन्य अपराध के लिए आक्रोश व्यक्त किया. बैठक में उपस्थित युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि दिल्ली में बिहारी शब्द ही गाली बना दिया है. किसी व्यक्ति को यदि बिहारी कह दिया जाता है तो वहां के भाषा में गाली हो जाता है. गाली देते देते वहां के पुलिस गाली को गोली में तब्दील कर दिया. जिसका शिकार खरगी तिरासी निवासी पांडव कुमार हुआ है. उन्होंने कहा कि अब बिहारी कहलाना एक सम्मान की बात हो, इसके लिए दिल्ली के सदन में बैठे बिहार के नेताओं के हाथ में है. उन्होंने कहा कि बिहार के सम्मान के लिए सभी राजनीतिक दल एक हो जाएं. ताकि दिल्ली या अन्य प्रदेशों में दूसरा पांडव की हत्या नहीं हो. इसके लिए गोली का जवाब चट्टानी एकता से देना होगा. उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल को खगड़ियावासी के बैनर तले दिल्ली पुलिस के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जायेगा. यह प्रदर्शन न किसी राजनीतिक अथवा सामाजिक और न हीं किसी जातिगत संगठन के तहत होगा. प्रदर्शन में पांडव के हत्यारे को फांसी, पांडव के परिजन को एक करोड़ रुपया मुआवजा और पांडव के परिजन को सरकारी नौकरी की मांग प्रमुख रहेगा. बैठक में रामपुर पंचायत के मुखिया कृष्णानंद यादव, सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष यादव, रामबालक सिंह, रमेश चौधरी, चंद्रशेखर तांती, मंटू सिंह, रामप्रवेश सिंह, डाॅ. चंद्रशेखर, दिलचन सिंह, मनोहर राम, उपेंद्र साह, रंजीत सिंह, रोहित कुमार, अमलेश सिंह, सागर तांती आदि उपस्थित थे.
पांडव के सीने में नहीं बल्कि बिहार के सीने में मारी गयी गोली: त्यागी
पांडव के सीने में नहीं बल्कि बिहार के सीने में मारी गयी गोली: त्यागी
