चावल से लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा चालक

चावल से लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा चालक

पसराहा. थाना क्षेत्र के एनएच 31 पाथबंधु पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को चावल से लदा ट्रक सड़क किनारे गढ्ढे में पलट गया. ट्रक पलटने से बंगाल के गोविंद गोस्वामी एवं उपचालक मिथुन शर्मा जख्मी हो गया. बताया जाता है कि ट्रक मालिक महेशखूंट थाना क्षेत्र के काजीचक गांव का है. घटना की सूचना मिलते कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायल को इलाज के लिए भेज दिया. जख्मी चालक ने बताया कि कलकत्ता के वर्धमान से बेलदौर के पीरनगरा चावल लेकर जा रहा था. इसी दौरान ट्रक का टायर आवाज कर गया. इसके कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे गढ्ढे में पलट गया.पसराहा थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >