मवि बैसा में जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण जारी

मकान गणना का कार्य 2 से 31 मई तक चलेगा

परबत्ता. प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बैसा में जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण व गणना) को लेकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार पंडित ने बताया कि मकान गणना का कार्य 2 से 31 मई तक चलेगा. प्रशिक्षण में प्रगणकों को डिजिटल मोड में कार्य, मकान सूचीकरण, क्षेत्र सीमांकन और डेटा संकलन की तकनीकी जानकारी दी गई. साथ ही मोबाइल ऐप व पोर्टल के माध्यम से डेटा एंट्री, घर-घर सर्वे की प्रक्रिया और नागरिकों से संवाद के तरीकों पर विशेष जोर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि यह जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी, जिसमें 33 बिंदुओं पर जानकारी एकत्र की जाएगी. सभी कर्मियों को कार्य को ईमानदारी, सटीकता और समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया. मौके पर प्रशिक्षक दीपक कुमार, पंकज कुमार पासवान, राकेश रमन शर्मा, सूरजकांत प्रसाद, मनीष कुमार, विधा भूषण विमल, मोहम्मद मुख्तार आलम, मोहम्मद फैजान आलम, सिद्धार्थ कुमार, निरंजन कुमार, राम विनोद साह, मनोज कुमार, नवीन कुमार, पंकज कुमार, ललित कुमार, अंशु, तमन्ना, तबस्सुम, अशोक कुमार, राजीव कुमार झा, रतन कुमार, राजेश कुमार मंडल, मोहम्मद हयात परवेज समेत कई प्रगणक एवं पर्यवेक्षक मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >