ट्रैक्टर ने बाइक में मारा धक्का, भाभी की मौत, देवर घायल

ट्रैक्टर ने बाइक में मारा धक्का, भाभी की मौत, देवर घायल

चौथम. थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार के पास शनिवार की दोपहर ट्रैक्टर ने बाइक सवार को धक्का मार दिया, जिससे बाइक पर सवार भाभी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक चला रहा देवर घायल हो गया. मृतका की पहचान सोनवर्षा घाट निवासी बिपिन सहनी की पत्नी सुंदर देवी के रूप में हुई है. वहीं उसका देवर कैलाश कुमार घायल हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जबकि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर व बाइक को जब्त कर लिया. इधर ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सोनवर्षा घाट गांव निवासी बिपिन सहनी की पत्नी सुन्दर देवी देवर शत्रुघ्न सहनी के पुत्र कैलाश कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर महेशखूंट बाजार से घर सोनवर्षा घाट जा रही थी. इसी दौरान घटना हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >