पसराहा. पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो वाहनों से 1230 पीस कफ सीरप बरामद किया है. पुलिस ने दो कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कारोबारी की पहचान गौरव कुमार पिता मोहदी यादव व कन्हैया कुमार पिता बालेश्वर ठाकुर दोनों बलुवाही, खगड़िया व तीसरा राजा भारती पिता देवेंद्र सदा अलौली थाना क्षेत्र के फूलतौरा निवासी के रूप में की गयी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की पसराहा थाना क्षेत्र से नशे का सामान गुजरने वाला है. जिसके बाद पसराहा थानाध्यक्ष ने घेराबंदी कर एनएच 31 बजरंग ढाबा के पास से एक आल्टो कार जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर बीआर 34डब्ल्यू 2804 को पकड़ा. जिससे तलाशी के दौरान दो बोरे में 430 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ. वही बरमसिया में एक स्कॉर्पियो जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर डब्ल्यूबी 06 एफ 8464 से चार बोरे में 800 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया. पसराहा थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग जगह से दो गाड़ी में 1230 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप सहित तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया. तीनों तस्कर से पूछताछ के बाद मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
