बिजली के शॉर्ट सर्किट से बलैठा में तीन घर जले

थाना क्षेत्र की बलैठा पंचायत के ढाढी गांव में बिजली के शाॅर्ट सर्किट से उठी चिंगारी ने तीन घर समेत सभी आवश्यक सामग्री को जलाकर राख में तब्दील कर दिया.

बेलदौर. थाना क्षेत्र की बलैठा पंचायत के ढाढी गांव में बिजली के शाॅर्ट सर्किट से उठी चिंगारी ने तीन घर समेत सभी आवश्यक सामग्री को जलाकर राख में तब्दील कर दिया. घटना की जानकारी देते ग्रामीणों ने बताया कि अगलगी की घटना के दौरान अग्नि पीड़ित ढाढ़ी गांव निवासी मुकेश महतो अपने घर में नहीं थे. इसी दौरान बिजली के शॉर्ट सर्किट लगने से घर में आग लग गयी. अगलगी की घटना में मवेशी का चारा व 60 किलो पटवन करने वाले फीता के साथ एक साइकिल जलकर राख हो गयी. घटना मंगलवार की अपराह्न करीब 2 बजे की बताई जा रही है. आग की तेज लपटों को देख आसपास के लोगों की भीड़ उक्तस्थल उमड़ पड़ी व कड़ी मशक्कत से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब-तक अग्नि पीड़ित तीन बास चदरा का घर जल गया. सूचना के बाद भी मिनी दमकल के घटनास्थल पर नहीं पहुंचने से लोगों में काफी गुस्सा था, लेकिन लोगों को सूचना मिली कि गत 19 नवंबर के रात्रि बेलदौर बाजार स्थित पेट्रोल पंप समीप भीषण अगलगी की घटना में आक्रोशित उपद्रवियों ने आग बुझाने पहुंचे मिनी दमकल का पानी खत्म हो जाने से भड़ककर मिनी दमकल को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर आग के हवाले कर दिया था. इस कारण इलाके में हो रही अगलगी की घटना में लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है. वही भीषण अगलगी में वैकल्पिक तौर पर गोगरी से दमकल बुलाया जाता है, लेकिन लंबी दूरी से दमकल के घटनास्थल पहुंचने तक कई घर जलकर राख हो चुके होते हैं या ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा ली जाती है. घटना की सूचना पर राजद नेता चंदन सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते आवश्यक सहयोग का भरोसा दिया व सीओ को घटना से अवगत कराते अग्नि पीड़ित को आवश्यक मुआवजा दिलाने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >