ऑटो की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग घायल

सूचना पर टोल फ्री नंबर पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को सीएचसी बेलदौर लाया

बेलदौर. नपं के पीडब्ल्यूडी पथ के तीन मोहानी भैंसाडीह पुल के समीप तेज रफ्तार ऑटो की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों के घायल हो गया. घटना शनिवार की बताई जा रही है. वहीं घायलावस्था में सूचना पर पहुंची टोल फ्री नंबर पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बेलदौर भिजवाया. सीएचसी में सभी घायल इलाजरत हैं. घायलों की पहचान नपं बेलदौर के भैंसाडीह गांव निवासी मुरारी शर्मा के करीब 22 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार एवं सहरसा जिले के कोपरिया पंचायत अंतर्गत मुबारकपुर गांव निवासी छोटेलाल शर्मा के करीब 26 वर्षीय पुत्र भोला शर्मा तथा मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इटहरी पंचायत के श्याम टोला निवासी सत्यनारायण शर्मा के 23 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार के रूप में हुई. इलाज के दौरान घायल बाईक चालक ने बताया कि अपने रिश्तेदार को छोड़ने भैंसाडीह से आलमनगर जा रहे थे. इसी दौरान तीन मोहानी भैंसाडीह पुलिया के समीप बेलदौर की ओर से आ रही तेज रफ्तार टेंपो ने बाईक में ठोकर मारते हुए जीरोमाइल की ओर भाग गया. इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा 112 के पुलिस अधिकारी को टोल फ्री नंबर पर सूचना दिया. सूचना पर टोल फ्री नंबर पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को सीएचसी बेलदौर लाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BASANT YADAV

BASANT YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >