बाहर प्रदेश कमाने जा रहे मजदूर की ट्रेन से गिरकर मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

मानसी. थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव वार्ड संख्या छह निवासी मजदूर रविंद्र रजक के 18 वर्षीय पुत्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार को प्रदेश कमाने के लिए जा रहे बरौनी रेलवे स्टेशन से गोंदिया जंक्शन के लिए ट्रेन सफर कर रहा था. जहां रविवार की दोपहर करीब एक बजे मुजफ्फरपुर स्टेशन एवं दीनदयालु स्टेशन के बीच मजदूर कुंदन कुमार की रेलगाड़ी से गिरकर मौत हो गई. जानकारी के अनुसार अपने जीजा के साथ मजदूरी करने के लिए गोंदिया के आसपास शहर चांवल मील में मजदूरी करने जा रहा था. जहां ट्रेन से गिरकर घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. इसके पश्चात रेलवे पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्री कृष्णा चिकित्सा महाविद्यालय मुजफ्फरपुर अस्पताल भेज दिया. सोमवार को मृतक का शव उसके पैतृक गांव सैदपुर लाया गया. शव के आने के साथ ही गांव व घर में कोहराम मच गया. जहां पूर्व मुखिया अरविंद यादव ने मृतक के परिवार को ढांढस बंधाया. मौके पर वार्ड सदस्य प्रतिनिधि शैलेंद्र कुमार उर्फ पप्पू यादव, रामेश्वर यादव,भुषन सिंह, सिकंदर यादव, अरुण यादव, मिथिलेश सिंह, सुरेंद्र साह, जितेंद्र सिंह, विनोद सिंह, मटुकदेव सिंह आदि लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >