अक्षय तृतीया पर बाजार में बढ़ी रौनक, सोना, चांदी की जमकर हुई खरीददारी, 10 करोड़ रुपये का हुआ कारोबार

ऑटो मोबाइल सेक्टर में भी जमकर हुई खरीदारी

– ऑटो मोबाइल सेक्टर में भी जमकर हुई खरीदारी खगड़िया. अक्षय तृतीया पर सोमवार को बाजार के विभिन्न ज्वेलरी शोरूम व ऑटोमोबाइल शोरूम में रौनक दिखी. लगन के बहाने अक्षय तृतीया के अवसर पर सर्राफा बाजार व ऑटोमोबाइल सेक्टर में बेहतर कारोबार हुआ. बताया जाता है कि अक्षय तृतीया दो दिन हो गया है. ऐसे में रविवार को भी कई ग्राहक ज्वेलरी शोरूम पहुंचे. पहले दिन जिले में तीन करोड़ से अधिक का कारोबार, जबकि दूसरे दिन लगभग सात करोड़ रुपये की ज्वेलरी की बिक्री हई. कार्तिक ज्वेलर्स के प्रोपराइटर कार्तिक लाल सर्राफ ने बताया कि अक्षय तृतीया के बहाने शादी विवाह का ग्राहक भी खरीददारी की है. पिछले साल से बेहतर कारोबार हुआ है. मालूम हो कि जिले में लगभग चार सौ सर्राफा कारोबारी हैं. अधिकांश दुकानों पर ग्राहक खरीददारी करते नजर आये. हीरा व सोना कारोबारी रूप श्री सर्राफ ने बताया कि सोना व हीरा खरीददारी में महिलाओं की काफी रुचि देखने को मिला. महिलाओं ने चांदी की भी खरीददारी की. उन्होंने बताया कि हीरा से अधिक हल्का गोल्ड की ज्वेलरी व चांदी की बिक्री सर्वाधिक हुई है. बीते एक माह से मंदी के बाजार में रौनक लौट गयी थी. उन्होंने बताया कि 18 कैरेट सोना की कीमत 1 लाख 18 हजार रुपये, 22 कैरेट सोना की कीमत 1 लाख 42 हजार रुपये, 24 करैट सोना की कीमत 1 लाख 55 हजार रुपये कीमत रहा. उन्होंने बताया कि फिलहाल सोना की कीमत 1 लाख 50 हजार रुपये रहने का अनुमान है. पहले 1 लाख 85 हजार प्रति दस ग्राम कीमत रहा है. अब ग्राहकों को 1 लाख 50 हजार रुपये के आस पास कीमत पर ज्वेलरी मिल रहा है. इसलिए सस्ता लग रहा है. शिवजी ज्वेलर्स के प्रोपराइटर सुजीत कुमार ने बताया कि मिडिल इस्ट में युद्ध के कारण सोना के कारोबार असर पड़ा है. लोग अनिश्चिता के दौर से गुजर रहे हैं. इसके बावजूद लगन के कारण खरीददारी हुई है. 10 लाख रुपये ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहक इस बार 5 लाख रुपये की खरीददारी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि जिले में सर्वाधिक कारोबार धनतेरस के अवसर पर होता है. अक्षय तृतीया पर लगन के कारण बेहतर कारोबार हुआ है. यहीं स्थिति ऑटो मोबाइल सेक्टर का रहा है. शादी विवाह के लिए बाइक की सर्वाधिक बिक्री हुई है. खगड़िया हीरो के प्रोपराइटर विनय कुमार ने बताया कि अक्षय तृतीया के अवसर पर लगभग चार दर्जन से अधिक बाइक की बिक्री हुई है. जिसमें सर्वाधिक ग्लैमर एक्स की डिमांड रही. इसके बाद स्प्लेंडर प्लस की बिक्री सर्वाधिक रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >