KHAGRIA एनएच 31 पर तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, तीन घंटे तक सड़क जाम

पसराहा थाना क्षेत्र के देवठा गांव के समीप एनएच-31 पर रविवार अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया.

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट :

पसराहा थाना क्षेत्र के देवठा गांव के समीप एनएच-31 पर रविवार अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. दो ट्रकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी. घटना के बाद एनएच 31 तीन घंटे तक जाम हो गया. आवागमन पूरी तरह बाधित रहा.वाहनों की लंबी कतार गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच 31 पर एक ट्रक का ब्रेक में खराबी आने के कारण सड़क किनारे खड़ा किया गया था. चालक और उपचालक वाहन का ब्रेक चेक कर रहे थे. इसी दौरान नवगछिया की ओर से तेज रफ्तार से आ रही दूसरी ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शी बेगूसराय निवासी बस चालक अजय सिंह ने बताया कि नवगछिया की तरफ से तेज गति में आ रही ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पसराहा थाना अध्यक्ष नवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. उन्होंने बताया कि सुबह करीब 4 बजे सूचना मिली थी। फिलहाल जाम हटाने का प्रयास जारी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. पुलिस द्वारा क्षतिग्रस्त ट्रक को हटाने का काम जारी है, ताकि यातायात जल्द सामान्य किया जा सके. तीन घंटे बाद सड़क जाम बहाल हो सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >